कवर्धा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी द्वारा जगदलपुर के चिंतन शिविर में प्रदेश के मुखिया एवं मंत्री मंडल के सम्बन्ध में दिए गए बयान के बाद पुरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ का भाजपा प्रभारी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश फैला हुआ है और जगह जगह इसके विरोद में डी पुरंदेश्वरी का पुतला दहन कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है . 5 सितम्बर 2021 को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी के नेतुत्व मे जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है
सिग्नल चौक कवर्धा में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन करते हुए कांग्रेसियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा अपनी घटिया मानसिकता का परिचय देते हुये कंग्रेस पार्टी एवं राज्य कांग्रेस सरकार के मंत्री मंडल को लेकर किये गए अशोभनीय/ अमर्यादित बयान को वापस लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे
उक्त कार्यक्रम में कवर्धा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलकंठ चन्द्रवँशी ,मुकुंद माधव कश्यप ,ईश्वर शरण वैष्णव ,राजकुमार तिवारी ,दुखहरण सिह ठाकुर ,कृष्णा नामदेव ,अजहर खान ,गोरेलाल चन्द्रवँशी ,पीताम्बर वर्मा ,चोवा साहू ,आकाश केशरवानी ,बलराम चन्द्रवँशी ,सहित सेकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे