Print this page

विकल गुप्ता बने कर्णेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष

  • Ad Content 1

नगरी। गुरूवार को ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। पूर्व मंत्री व ट्रस्ट अध्यक्ष माधव सिंह ध्रुव के निधन के चलते ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चयन पंजीकृत न्यासियों द्वारा सर्वसम्मति से की गई।सर्वसम्मति से विकल गुप्ता का नाम अध्यक्ष के लिये प्रस्तावित किया गया, उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू बनाये गए।
सर्वाकर कैलाश पवार, ट्रस्टी शिव कुमार परिहार, कलम सिंह पवार,
नागेन्द्र शुक्ला, कमलेश मिश्रा, रवि ठाकुर, प्रकाश बैस,अंजोर निषाद,कैलाश प्रजा पति, केएस श्रीमाली,गगन नाहटा,आनंद अवष्ठी, पवन भट्ट,तेज नाथ साहू,अमर सिंह पटेल,नन्द कुमार नाग,रामलाल नेताम,प्रताप सुरेशा, रवि दुबे,कमल डागा उत्तम साहू,छबि ठाकुर,दीपक यदु,देवेंद्र साहू,लखन शांडिल्य, आदि ट्रस्टियों ने सर्व सम्मति से पदाधिकारियो का चुनाव किया। चुनाव उपरांत देऊरपारा वासियों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत कर आतिशबाजी की गई।राजा कर्णराज द्वारा ग्यारहवीं शताब्दी में निर्मित कर्णेस्वर धाम में वर्ष भर धार्मिक,सामाजिक सहित माँघ पूर्णिमा में पांच दिवसीय मेला,व महा शिवरात्रि में रुद्राभिषेक का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाता है ट्रस्ट के नव निर्वाचित अध्यक्ष विकल गुप्ता ने शान्ति पूर्वक सम्पन्न चुनाव पर सभी का आभार मानते हुए ट्रस्ट के विकास के लिये ट्रस्टी व सदस्यों के साथ मिल जुल कर कार्य करने की बात कही ।उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के विकास के लिए शासन प्रशासन से अच्छा सहयोग मिल रहा है पहुंच मार्ग ,तालाब सौन्दर्य करण सहित देवगुड़ी योजना में विभिन्न स्वीकृत कार्य जल्द प्रारम्भ कराने का प्रयास करेंगे ।विकल गुप्ता के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकरियों के चयन पर ट्रस्ट के सदस्यों मोहन पुजारी, योगेश साहू,भरत निर्मलकर, मिलेश साहू, रुद्रप्रताप नाग, महेंद्र कोशल,रामगोपाल साहू,सचिन भंसाली, ह्रदय साहू, मोहन नाहटा,अकबर कश्यप,राकेश चौबे, महेंद्र घेनु सेवक,ईश्वर जांगड़े,ललित निर्मलकर, मनोहर मानिकपुरी,पेमन स्वर्णबेर,कुलदीप साहू,दिनेश तिवारी, किशन गजेंद्र, प्रेम जीत छाबड़ा, पीके राजन आदि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया।

Rate this item
(0 votes)
राज शेखर नायर

Latest from राज शेखर नायर