August 08, 2025
Hindi Hindi

छतीसगढ़ एवं देश गौरव पर्वतारोहियों का किया गया सम्मान

  • Ad Content 1

राजनांदगांव / शौर्यपथ / आकाश महिला एवं विद्यार्थी कल्याण संस्थान लाल बहादुर नगर की ओर से राजनांदगांव जिले गौरव बढ़ाने वाली पर्वतारोहियों चंद्रशेखर सिंह जादौन, कु. गुंजन सिन्हा, कुः दीपशिखा सिन्हा, विभा धनकर को सम्मानित किया गया। इन बालिकाओं ने विगत दिनों हिंदुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन द्वारा यूनान पिक के अंतर्गत 20000 फीट की ऊंचाई पर पहंुचकर भारतीय तिरंगा लहराया था। देश में राज्य का नाम ऊंचा किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य पुष्पलता वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सोन कुमार सिन्हा, मोटिवेशनल स्पीकर पूना राम सिन्हा, पत्रकार बंधु दिनेश निषाद, अभिलाष देवांगन, तिलक मंडावी, मुज़्जम्मिल खान, सूरज लहरे उपस्थित थे।
सर्वप्रथम अतिथि द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात संस्थान के अध्यक्ष पुष्पा सिन्हा सचिव पुष्पा मुकेश सिन्हा एवं सदस्यों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत किया और अतिथियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यातिथि जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय मे विभिन्न चुनौतियों के बीच में दोनों बालिकाओ ने यूनान चोटी में फतह हासिल किया जो कि युवाओं के लिए प्रेरणा देगी और मुख्यातिथि ने बताया कि किसी को आगे बढ़ने के लक्ष्य को साधना जरूरी है। उन्होंने साहसी बालिकाओं का सम्मान किया तथा संस्थान को धन्यवाद दिया एवं पर्वतारोहियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
वही मोटिवेशनल स्पीकर पुनाराम सिन्हा ने अपने अंदाज में विद्यार्थियों व श्रोताओं का उत्साहवर्धा किया। वहीं वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब डोंगरगढ़ के अध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ने संबोधित किया। पर्वतारोहियों ने द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने संघर्ष को लोगों के बीच रखा। संस्था के सचिव पुष्पलता सिन्हा कहा कि हमे आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम में पर्वतारोहियों के परिवार मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बहुत विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ट शिक्षा धनेश सिन्हा ने किया तथा आभार एवं धन्यवाद धरम सिन्हा ने किया।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)