August 09, 2025
Hindi Hindi

भारतमाता प्रतिमा का अनावरण किया कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने

  • Ad Content 1

कवर्धा / शौर्यपथ / कैबिनेट मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर ने आज भारतमाता प्रतिमा स्थल का अनावरण व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं घोठिया मार्ग हाईटेक बस स्टैण्ड के पास प्रस्तावित वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन किया। भारतमाता मूर्ति अनावरण पश्चात मंत्री मोहम्मद अकबर ने ''भारतमाता की जय'' की नारा लगाकर मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना की।
विधि विधान से हुआ मूर्ति अनावरण
कैबिनेट मंत्री व विधायक मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान सर्वप्रथम उन्होनें विधायक निधि से निर्मित होने वाले वीरांगना रानी अंवति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन कर अंबेडकर चौक स्थित भारतमाता प्रतिमा सौदंर्यीकरण स्थल पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए भारतमाता प्रतिमा का अनावरण कर भारतमाता की जयघोष के नारे लगाये। उन्होनें कहा कि कवर्धा शहर का हृदय स्थल में आज भारतमाता की प्रतिमा का अनावरण होने से यहां का वातावरण खुशनुमा रहेगा व सुंदरता बढेगी।
मंत्री ने नपाध्यक्ष को दी बधाई
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने भारतमाता मूर्ति अनावरण पश्चात् कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को भारतमाता सौंदर्यीकरण स्थल की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होनें बताया कि भारतमाता की प्रतिमा को सम्मानपूर्वक पीछे हटाकर सामने भाग में सौंदर्यीकरण कार्य के तहत गार्डनिंग, लाईटिंग सहित अन्य कार्य कराया गया है कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा व उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतमाता प्रतिमा स्थल के आसपास को बहुत ही सुंदर ढंग से सौंदर्यीकरण के साथ-साथ रंगरोगन कराया गया है जो तारीफे काबिल है प्रशंसनीय व उल्लेखनीय कार्य है कवर्धा सहित अन्य जिलो से आने वाले लोग इस स्थान का तारीफ करेगें साथ ही आकर्षित होकर सेल्फी फोटो अवश्य लेगें।
मां महमाया मंदिर में की पूजा अर्चना
कैबिनेट मंत्री ने अपने एक दिवसीय कवर्धा प्रवास के दौरान भारतमाता मूर्ति अनावरण व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण पश्चात् मां महामाया मंदिर पहुंचकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ पूजा अर्चना की व छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
कैबिनेट मंत्री ने पूरा की लोधी समाज की मांग-ऋषि कुमार शर्मा
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि भारतमाता मूर्ति अनावरण व सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं विधायक निधि से निर्मित होने वाले वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी चौक का भूमिपूजन किया गया है। उन्होनें बताया कि लोधी समाज द्वारा कवर्धा में समाज की तरफ से चौक निर्माण की मांग कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से किया गया था। कैबिनेट मंत्री ने उनकी मांग को सहर्ष स्वीकार किया व उसे पूरा करते हुए अपने निधि से रानी अवंति बाई चौक निर्माण हेतु 10 लाख रूपये की राशि स्वीकृति प्रदान किया गया। राशि प्राप्त होने उपरांत नगर पालिका द्वारा संपूर्ण कार्यवाही पूर्ण करते हुए ठेकेदार को कार्यादेश जारी किया। आज मंत्री जी द्वारा भूमिपूजन किया गया है इसमें एस.एस.रेलिंग कार्य, कॉपर ग्रास, पाथवे निर्माण, सोलर लाईट सहित अन्य कार्य कराये जायेगे। जल्द ही कार्य मूर्त रूप लेगा। इस अवसर पर इस असवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कलीम खान, योगा सदस्य गणेश नाथ योगी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, सभापति प्रमोद लूनिया, चुनवा खान, नरेन्द्र देवांगन, श्रीमती सुशीला धुर्वे, भीखम कोसले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)