Print this page

जिले के 153 गोठानों में पशुधन को मिलेगा पौष्टिकता युक्त चारा

  • Ad Content 1

गोठान के समीप 165.5 एकड़ क्षेत्र में रोपित किया गया है पौष्टिकता युक्त नेपियर घास

मुंगेली / शौर्यपथ / जिले के 153 गोठानों में पशुधन को पौष्टिकतायुक्त चारा मिलेगा। इसके लिए राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा,गरूवा,घुरूवा,बारी योजना के तहत चारागाह विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित इन गोठानो के समीप 165.5 एकड़ क्षेत्र में पौष्टिकता युक्त नेपियर घास, मक्का और ज्वार का रोपण किया गया है। इनमें मुंगेली विकास खण्ड के 33, लोरमी विकास खण्ड के 57 और पथरिया विकास खण्ड के 63 गोठान शामिल है। पशु पालन विभाग के उपसंचालक डाॅ. ए.के. मरकाम ने बताया कि गोठान के समीप स्थापित चारागाह क्षेत्र में रोपित नेपियर घास, मक्का और ज्वार के पौधे बड़े होंगे, जो पशुधन के लिए पौष्टिकता युक्त चारा होंगे। गायो को पौष्टिकतायुक्त चारा उपलब्ध होने पर उनके दूध देने की क्षमता में वृद्धि होगी।
पौष्टिकता युक्त चारे से बैल और बछड़े मजबूत एवं तंदुरूस्त होंगे। इनसे गौपालक लाभान्वित होंगे। इसके अलावा पशुधन को चारागाह क्षेत्र में ही पौष्टिकता युक्त चारा उपलब्ध होने पर वे गोठान में ही रहेंगे जिसके फलस्वरूप उनका आकस्मिक दुर्घटना से भी बचाव होगा। राज्य शासन की यह योजना पशुधन की संरक्षण और सर्वधन के लिए सार्थक साबित होगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ