
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग | शौर्यपथ संवाददाता
दुर्ग जिले में स्वास्थ्य विभाग में फैली अनियमितताओं और लापरवाहियों के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 16 जुलाई को कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय का घेराव करते हुए गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। इसके अगले ही दिन, 17 जुलाई को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधीश को विस्तृत ज्ञापन सौंपा और व्यवस्था में सुधार की ठोस मांगें रखीं।
प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले और छाया महापौर प्रेमलता साहू ने किया। ज्ञापन में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, संविदा कर्मचारियों के वेतन में कटौती, मातृ-शिशु अस्पताल में टीकाकरण व्यवस्था की लचर दशा, हमर क्लिनिक में डॉक्टरों की कमी और भवन नियमितीकरण में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों को रेखांकित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में कैजुअल्टी नंबर को पुनः प्रारंभ करने की भी मांग की गई जिससे आम जनता को सुविधा मिल सके।
इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सभापति राजेश यादव, पार्षद दीपक साहू, भास्कर कुंडले, ज्ञानदास बंजारे, पूर्व पार्षद भोला महोबिया, दुष्यंत देवांगन, विजय चंद्राकर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रदेश संयोजक चिराग शर्मा, निकिता मिलिंद, हेमा साहू, आनंद कपूर ताम्रकार, शिशिरकांत कसार, अमोल जैन, यश बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल इन दिनों लगातार सरकार की असफलताओं और प्रशासनिक लापरवाहियों के खिलाफ मुखर होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संगठित होकर लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
दुर्ग कांग्रेस की इस सक्रियता ने न केवल प्रशासन को जवाबदेह बनाने की दिशा में दबाव बनाया है, बल्कि यह भी दर्शाया है कि विपक्ष जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करने वाला।
जांजगीर-चांपा, बिर्रा / शौर्यपथ / वन क्षेत्र की कटाई और लगातार घटते जंगलों के कारण जंगली जानवर अब आबादी और कृषि क्षेत्र की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। सिलादेही और गतवा गांव के खेतों में बुधवार को करीब डेढ़ दर्जन जंगली सुअरों (बरहा) का झुंड देखा गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बरसात के इस मौसम में जहां धान की फसल की बुआई जोरों पर है, वहीं जंगली जानवरों द्वारा खेतों में घुसकर फसल को रौंदना और चरना किसानों के लिए दोहरी मुसीबत बन गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सिलादेही के समीप हसदेव नदी पार देवरी गांव के खेतों में इन जंगली सुअरों का झुंड सबसे पहले देखा गया। खेत में काम कर रहे महिला-पुरुष मजदूर जानवरों को देखकर भयभीत हो गए और इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह ग्रामीणों ने जानवरों को खेत से खदेड़ा, लेकिन बरहा का झुंड नदी पार कर बाबा धाम इलाके और फिर गतवा के खेतों में पहुंच गया, जहां उन्होंने धान की बुआई की गई फसल को चरना शुरू कर दिया।
किसानों को हो रहा फसल का बड़ा नुकसान
स्थानीय किसानों के अनुसार, बरहा के झुंड ने कई एकड़ खेतों में बोई गई धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में गड्ढे कर दिए गए हैं और कई जगह पौधों को जड़ से उखाड़ दिया गया है। यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी को ज्ञापन देकर जंगली जानवरों को तत्काल हटाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले दिनों में फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है और ग्रामीणों के लिए खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो सकता है।
वन कटाई का दुष्परिणाम
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने पूर्व में ही आशंका जताई थी कि हसदेव वन क्षेत्र में हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण जंगली जानवरों का झुंड रिहायशी और कृषि क्षेत्रों की ओर रुख करेगा। आज वही आशंका साकार होती दिख रही है।
रिसाली / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक चंद्राकर की पहल पर नगर पालिक निगम रिसाली को नगरोत्थान योजना के अंतर्गत 19 करोड़ 41 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे तीन प्रमुख सड़कों का डामरीकरण, चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
संवर्धन हेतु चिन्हित मार्ग
विधायक चंद्राकर के द्वारा जिन मार्गों को दुरुस्त करने की अनुशंसा की गई है, वे सभी अत्यंत व्यस्त और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं:
मैत्रीकुंज से मधुरिमा फेस-3 तक
आज़ाद चौक से आत्मानंद स्कूल, कृष्णा टॉकीज रोड तक
श्रीराम चौक से बालाजी अपार्टमेंट तक
इन मार्गों का डामरीकरण, चौड़ीकरण और दोनों ओर पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य प्रस्तावित है, जिससे नागरिकों को यातायात और सुविधा दोनों में राहत मिलेगी।
इस विकास कार्य से विशेष रूप से निम्नलिखित वार्डों के निवासियों को लाभ मिलेगा: वार्ड 05 – एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा , वार्ड 23 – प्रगतिनगर रिसाली , वार्ड 24 – आज़ाद मार्केट रिसाली , वार्ड 25 – आशीष नगर पश्चिम रिसाली , वार्ड 27 – मैत्रीनगर रिसाली , वार्ड 28 – शक्तिविहार रिसाली
विद्युत पोल हटाने का कार्य पहले
नगर निगम के सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि कई स्थानों पर बेतरतीब ढंग से लगे विद्युत पोलों को पहले व्यवस्थित किया जाएगा, उसके बाद डामरीकरण का कार्य आरंभ होगा।
डी.पी.एस. चौक मार्ग का भी होगा उन्नयन
विधायक चंद्राकर के प्रयासों से डी.पी.एस. चौक से कल्याणी मंदिर चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। इस हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) ने सहमति प्रदान कर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। यह मार्ग रिसाली की सीमा में प्रवेश का प्रमुख रास्ता है और इसके विकास से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा।
जनसरोकार और विधायक की सक्रियता
विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में रिसाली क्षेत्र में न केवल सड़कों का कायाकल्प हो रहा है, बल्कि विद्युतीकरण, नाली निर्माण, और भवन स्वीकृति जैसे बुनियादी कार्यों में भी निरंतर प्रगति हो रही है। यह दर्शाता है कि वे अपने क्षेत्र के नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के लिए सदैव सक्रिय हैं।
बिलासपुर / शौर्यपथ / जिले में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, ट्रांसफार्मर खराबी, केबल जलने, और डियो गिरने जैसी तकनीकी समस्याओं से आमजन त्रस्त है। इन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा आगामी 18 जुलाई शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तिफरा स्थित विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष भरत कुमार कश्यप ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है, जबकि आम जनता को न तो नियमित बिजली मिल रही है, न ही समय पर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कई बार छोटी-मोटी खराबी के कारण 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रहती है, जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होती है।
कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सरकार की नाकामी का सीधा असर आम जनता के जीवन पर पड़ रहा है, और अब जनता की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी हो गया है।
धरना स्थल और समय की जानकारी
प्रदर्शन के लिए सभी कांग्रेसजन एवं आम नागरिकों को दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के पास दोपहर 12 बजे एकत्रित होने का आह्वान किया गया है। वहां से जुलूस के रूप में विद्युत मंडल कार्यालय, तिफरा की ओर कूच कर घेराव किया जाएगा।
कश्यप ने जिले के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस जनहित आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
दुर्ग / शौर्यपथ / विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा दुर्ग, बेमेतरा और कवर्धा जिलों के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का भव्य समापन 13 जुलाई को हुआ। यह प्रशिक्षण 11 से 13 जुलाई तक दुर्ग के पंचवटी मांगलिक प्रांगण, गजपारा में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों सनातन धर्म से जुड़े युवाओं ने संगठनात्मक, सांस्कृतिक और वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वर्ग का शुभारंभ 11 जुलाई को क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार के करकमलों से हुआ। उद्घाटन सत्र में प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी, प्रांत सह मंत्री नंदूराम साहू, और बजरंग दल प्रांत सह संयोजक शुभम नाग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रथम दिवस की शाम विहिप संगठन मंत्री कन्हैया कुंदन के मार्गदर्शन एवं प्रांत सत्संग प्रमुख सुनील वर्मा के संगीतमय भजनों के साथ समर्पण और संस्कार का वातावरण बना।
द्वितीय दिवस (12 जुलाई) को विविध विषयों पर सत्र आयोजित किए गए, जिनमें
धर्मांतरण व लव जिहाद पर चंद्रशेखर वर्मा का संबोधन,
संगठन के कार्य और साप्ताहिक मिलन पर प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा का मार्गदर्शन,
विहिप की स्थापना व इतिहास पर जुगराजधर द्विवेदी का प्रस्तुतीकरण,
वर्तमान चुनौतियां और कार्यकर्ता का दायित्व विषय पर प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा का उद्बोधन शामिल रहा।
इसके अतिरिक्त, हिंदू जीवन दर्शन पर निलेश शर्मा और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बजरंग दल की भूमिका पर राहुल गुलाटी ने युवाओं को प्रेरित किया।
अंतिम दिवस (13 जुलाई) को नंदूराम साहू ने संगठन की कार्यपद्धति, समिति निर्माण और सत्संग विस्तार जैसे विषयों पर दिशा-निर्देश दिए। समापन समारोह में शुभम नाग व यशपाल साहू की उपस्थिति में युवाओं ने संगठन के प्रति संकल्प लिया।
वर्ग की संरचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
विभाग मंत्री अनिल गुर्जर (पालक अधिकारी),
विभाग सह संयोजक राकेश तिवारी (पर्यवेक्षक),
विभाग संयोजक शैलेन्द्र सोनी (मुख्य शिक्षक) ने।
शहर के अलग-अलग प्रखंडों से बजरंग दल और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी जैसे मनीष बुचासिया, प्रवीण राव, सौरभ देवांगन, खेमलाल सेन, रामकुमार राय, बलदाऊ साहू, रोहित दूबे, कुणाल शर्मा सहित दर्जनों दायित्ववान कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में शौर्य पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के उत्साह, अनुशासन और ऊर्जा को देखकर शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई जोन क्रमांक 03 मदर टेरेसा नगर का निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय जोन आयुक्त येशा लहरे के साथ पहुंचे। वार्ड क्रं. 36 महात्मा गांधी नगर में निर्माणाधीन 3000 किलो लीटर उच्च स्तरीय क्षमता वाले जलागार का कार्य प्रगति पर है। जिसके निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल से जानकारी प्राप्त किये। नया जलागार निर्माण से उस क्षेत्र के लगभग 1500 परिवारों को जल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में किया जा सकेगा। वहीं सर्कुलर मार्केट में निर्मित सी.सी. रोड का निरीक्षण किया गया है, शेष आवश्यक एवं अन्य जर्जर मार्गो का प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने हेतु जोन आयुक्त को निर्देश दिया गया है।
शौचालय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसका निरीक्षण आयुक्त द्वारा किया गया है। शौचालय के निर्माण से स्थानीय नागरिको को बड़ी सुविधा मिलेगी। पानी टंकी के समीपस्थ बाल उद्यान का अवलोकन कर घाॅस कटिंग एवं वृक्षारोपण कराने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान पार्षद विनोद चेलक, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, स्वक्षता निरीक्षक चूड़ा मनी यादव, श्याम ठाकुर एवं समाज सेवी त्रिलोचन उपस्थित रहे।
महापौर ने फाइलें लटकाने वाले अधिकारीयो पर जताई नाराजगी कहा नियमित पानी सप्लाई के लिए निरंतर करे मॉनिटरिंग
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के सभी वार्डो में जल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखने व तकनीकी संसाधनों में आ रही खराबी की जानकारी लेने महापौर श्रीमती अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने आज अपने चेंबर में जलगृह अधिकारियो की समीक्षा बैठक लेकर जल विभाग से संबंधित फाइलें पेंडिंग रखने वाले अफसरों की जमकर क्लास लेते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि पानी मनुष्य की पहली आवश्यकता है इसे ध्यान में रखकर इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक सभी मशीनरी सामग्री को नियमित चेक कर खराबी आने से पहले उनका वैकल्पिक व्यवस्था तैयार रखे तथा नियमित मॉनिटरिंग करते रहने निर्देश दिए।
बैठक में नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के अलावा जल गृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन,नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चन्द्राकर,कार्यपालन अभियंता आर के जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में गर्मी के दिनों में हुए जल संकट के बाद अब बारिश के दिनों में भी अनेक वार्डो में बार बार हो रही जल संकट पर महापौर अलका बाघमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कारणों को लेकर विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान जल विभाग प्रभारी लीना देवांगन की ओर से विभिन्न तकनीकी व मशीनरी सामग्री हेतु प्रशासनिक स्वीकृति के लिए गए फाइलें रुकने तथा समय पर उपकरणों की अनुपलब्धता से हो रही दिक्कतो से अवगत कराया गया जिस पर महापौर अलका बाघमार द्वारा फाइल दबाकर बैठने वाले अधिकारी को समय सीमा के अंदर फाइले निपटाने और इंटकवेल से लेकर फिल्टर प्लांट तक मोटर पम्प से लेकर सभी इलेक्ट्रिकल व उपकरण अपडेट रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्राकृतिक कारणों को छोड़कर मानवीय दृष्टि से किसी भी हालत में पानी सप्लाई प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारी व जिम्मेदार नियमित रूप से सभी उपकरणों का मॉनिटरिंग करे बैठक में महापौर ने 24 एमएलडी प्लांट से संबंधित टंकियों में पर्याप्त पानी नही भरने की मुख्य वजह प्लांट की मोटर पम्प कमजोर होना है इसे ध्यान में रखकर नया मोटर पंप खरीदने एमआईसी से स्वीकृति हो गई है जिसे अब राशि स्वीकृति के लिए शासन को तत्काल भेजने के निर्देश दिया साथ ही बिजली आपूर्ति भी सामान्य रखने फिल्टर प्लांट में अतिरिक्त सब स्टेशन के बचे कार्य पूर्ण करने कहा ताकि विद्युत व्यस्था भी वैक्लिप रूप से तैयार रहे उन्होंने अधिकारियो को बड़े लाइनों में हो रहे लिकेजो को भी जल्द सुधारने कहा इसके अलावा कुछ वार्डो में पुरानी व नई पाईप लाईन से सप्लाई की जा रही पानी को चिन्हांकित कर अमृत मिशन के तहत नई पाईप लाईन से पानी आपूर्ति करने कहा बैठक में जलगृह उप अभियंता मोहित विनोद मांझी मरकाम,जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर भी मौजूद रहे।
नाली-सड़क और जलभराव की समस्या पर महापौर का संज्ञान, समाधान का दिया आश्वासन
विकास से वंचित साईं नगर में महापौर की दस्तक, मूलभूत सुविधाओं पर लिया जायजा
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आज वार्ड 56 साईं नगर बघेरा का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र विगत वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव, जैसे कि सड़क, नाली और जलनिकासी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। अपने नियमित क्षेत्रीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महापौर ने क्षेत्र के पार्षद व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने सड़कों की खराब हालत, नाली निर्माण की कमी और वर्षा जलभराव जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। महापौर ने इन समस्याओं को त्वरित प्राथमिकता में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जरूरत अनुसार डस्ट डलवाया जाए तथा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए।
महापौर श्रीमती बाघमार ने कहा कि जहां नालियों का अभाव है, वहाँ तत्काल नाली निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने क्षेत्र की गंदगी, गोबर भराव और खाली प्लॉटों में हो रहे जलभराव की भी समीक्षा की और सफाई अमले को मौके पर ही पानी निकासी व साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा, "नगर निगम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना है, और इसके लिए हर वार्ड में समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है।"
निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर,शेखर चन्द्राकर,मनीष साहू, पार्षद ललित ढीमर,दिनेश देवांगन,डिप्टी कमिश्नर मोहेंद्र साहू,सहायक अभियंता संजय ठाकुर,विनोद मांझी, विकास दमाहे,संजय मिश्रा,सिद्धार्थ शर्मा,सुरेश भारती एवं शेखर दुबे सहित निगम का संबंधित अमला उपस्थित रहे/
रायपुर/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर आज सुप्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के सुमधुर भजनों से राममय हो गया।छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष 2025 के अंतर्गत आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में सुश्री मैथिली ठाकुर ने प्रभु श्रीराम के भक्ति भाव से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। अपने गायन के दौरान उन्होंने "श्रीराम को देखकर जगत जननी नंदनी...", "मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे...", "मेरे राम की कृपा से सब काम हो रहा है..." जैसे भजनों को मधुर और मनमोहक स्वर में प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह भक्ति में लीन हो गया।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्य मंच से लोक गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित सांसदों एवं विधायकगणों ने भव्य सांस्कृतिक संध्या का आनंद लिया।
प्रदेश को शीघ्र मिलेंगे 851 नए एंबुलेंस:प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए होगी एंबुलेंस की विशेष व्यवस्था
रायपुर/शौर्यपथ /प्रदेश के कोने-कोने तक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। भरोसेमंद चिकित्सा सुविधा आमजन तक पहुँचाने की दिशा में उठाया गया यह कदम ऐतिहासिक है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से मैदानी स्वास्थ्य अमले के लिए 151 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन वाहनों के माध्यम से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के सुदूर अंचलों में भी लोगों को समय पर प्रभावी उपचार मिल सकेगा। यह 'स्वस्थ छत्तीसगढ़' की दिशा में एक सशक्त पहल सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त और सुलभ बनाने की दिशा में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। पुराने, अनुपयोगी हो चुके वाहनों को स्क्रैप कर उनकी जगह अत्याधुनिक नए वाहन शामिल किए गए हैं। यह पहल राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निरीक्षण और निगरानी को भी गति प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं मैदानी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे वाहनों से नियमित निरीक्षण, स्वास्थ्य शिविरों की निगरानी, दूरस्थ अंचलों तक त्वरित पहुँच और आपातकालीन परिस्थितियों में समयबद्ध हस्तक्षेप संभव हो सकेगा। इससे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संचालन अधिक प्रभावी और गतिशील होगा तथा राज्य में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली और अधिक सक्रिय, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी बनेगी। यह पहल प्रदेश के संपूर्ण स्वास्थ्य तंत्र को गति देने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को ये वाहन चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 12 जिलों को ये वाहन भेजे जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही प्रदेश में 851 नवीन एंबुलेंस सेवाएं शुरू की जाएंगी, जिनमें से 375 एंबुलेंस 108 आपातकालीन सेवाओं के लिए, 30 एंबुलेंस ग्रामीण चलित चिकित्सा इकाइयों के लिए तथा 163 ‘मुक्तांजली’ शव वाहन निःशुल्क सेवा के अंतर्गत दी जाएंगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री ‘जन मन योजना’ के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 30 एंबुलेंस की व्यवस्था भी शीघ्र की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब वर्षा ऋतु जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी राज्य सरकार घर-घर स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने संकल्प को पूरी तत्परता से पूर्ण कर सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इस दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी क्षमता के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा मैदानी स्वास्थ्य अमले को इस विशेष सौगात के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री सलीम राज, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ /नक्सलवाद से प्रभावित बस्तर अंचल का एक नाम जो आज उम्मीद और बदलाव की मिसाल बनकर उभरा है – वह है माडवी अर्जुन। सुकमा जिले के अति-दुर्गम और माओवादी हिंसा से वर्षों त्रस्त रहे पूवर्ती गांव के इस बालक ने जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (दोरनापाल) में छठवीं कक्षा में चयन पाकर इतिहास रच दिया है। यह केवल एक छात्र की जीत नहीं, बल्कि उस उम्मीद का संकेत है जो अब बस्तर के कोने-कोने में अंकुरित हो रही है।
माडवी अर्जुन जिस पूवर्ती गांव का रहने वाला है , दरअसल वह नक्सलियों के कमांडर हिड़मा का पैतृक गांव है। एक दौर था, जब पूवर्ती नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। यहाँ माओवादी जन अदालत लगाकर आतंक और ग्रामीणों भाग्य का फैसला सुनाते थे। अब वही पूवर्ती गांव, शिक्षा और विकास के नए सूरज की किरणें देख रहा है। अर्जुन की इस उपलब्धि ने यह दिखा दिया है कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन हों, अगर अवसर और मार्गदर्शन मिले तो सफलता जरूर मिलती है।
अर्जुन वर्तमान में बालक आश्रम सिलगेर में पढ़ाई कर रहा था। उसके घर में न बिजली है, न पक्की छत। उसके माता-पिता खेती और मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं। फिर भी, अर्जुन ने कठिन परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मेहनत और आश्रम शिक्षकों के समर्पण से यह उपलब्धि अर्जित की।
बीते डेढ़ वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान ने बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में परिवर्तन की नींव रखी है। पूवर्ती जैसे क्षेत्र जहां पहले सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थीं, अब वहां सड़क निर्माण, सुरक्षा बलों के कैंप, गुरुकुल विद्यालय, स्वास्थ्य सेवाएं और उचित मूल्य दुकानें शुरू हो चुकी हैं।
पूवर्ती में अब बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षा बलों की देखरेख में चल रहे गुरुकुल ने एक प्रेरणादायी माहौल देना शुरू किया है। अर्जुन की सफलता इसी सतत प्रयास की पहली बड़ी उपलब्धि है।
जिला कलेक्टर देवेश ध्रुव ने कहा कि पूवर्ती जैसे दुर्गम और माओवाद प्रभावित गांव से नवोदय विद्यालय में चयन, न केवल अर्जुन की मेहनत का परिणाम है, बल्कि यह जिले की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन का भी संकेत है। हम हर बच्चे को आगे बढ़ाने का मौका देना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि माडवी अर्जुन की सफलता छत्तीसगढ़ की बदलती तस्वीर का प्रतीक है। यह उस नव-छत्तीसगढ़ की झलक है, जहाँ अंधेरे की जगह अब उजाले की बातें हो रही हैं। पूवर्ती जैसे गांव से राष्ट्रीय स्तर के नवोदय स्कूल तक का सफर दर्शाता है कि हमने जो बीज शिक्षा, सुरक्षा और विकास का बोया है, वह अब फल देने लगा है। अर्जुन को मेरी ओर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं। अब पूवर्ती क्षेत्र से केवल एक अर्जुन नहीं, हजारों अर्जुन निकलेंगे और छत्तीसगढ़ के भविष्य को संवारेंगे। राज्य सरकार हर बच्चे के सपनों को पंख देने के लिए कटिबद्ध है।
माडवी अर्जुन की यह यात्रा केवल एक छात्र की कहानी नहीं, बल्कि यह उस बदलाव की दास्तान है, जिसे बस्तर जी रहा है। नक्सलवाद की दीवारें अब दरक रही हैं और शिक्षा की रोशनी बस्तर के घर-आंगनों में फैल रही है।बदलते बस्तर की यह शुरुआत है। अब अर्जुनों की कतार लगेगी और पूवर्ती जैसे गांव विकास की नई इबारत लिखेंगे।
बिलासपुर तीन लाख से दस लाख जनसंख्या श्रेणी में देश का दूसरा और कुम्हारी 20-50 हजार की आबादी वाले शहरों में देश का तीसरा सबसे साफ शहर
सुपर स्वच्छता लीग में छत्तीसगढ़ के तीन शहरों ने बनाई जगह, रायपुर राज्य का प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत नगरीय निकायों को दी बधाई
रायपुर/शौर्यपथ /केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात शहरों ने अपनी स्वच्छता की चमक बिखेरी है। बिल्हा नगर पंचायत 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में अब देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में बिल्हा ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में बिलासपुर को पूरे देश में दूसरा और 20 हजार से 50 हजार आबादी वाले शहरों में कुम्हारी को तीसरा स्थान मिला है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन तीनों नगरीय निकायों के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के कुल सात नगरीय निकायों को पुरस्कृत किया। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव, संबंधित निकायों के महापौर, अध्यक्षों और अधिकारियों ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल और केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी पुरस्कार समारोह में शामिल हुए।
भारत सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अंबिकापुर, पाटन, विश्रामपुर और रायपुर ने भी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार शामिल नई श्रेणी 'स्वच्छता सुपर लीग' (एसएसएल) में अंबिकापुर, पाटन और विश्रामपुर ने जगह बनाई है। यह सम्मान उन शहरों को दिया गया, जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हैं और वर्तमान वर्ष में शीर्ष 20 शहरों में शामिल हैं। अंबिकापुर ने 50 हजार से तीन लाख जनसंख्या श्रेणी में तथा पाटन और विश्रामपुर ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में एसएसएल में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। इनके अतिरिक्त, राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ का 'प्रॉमिसिंग (Promising) स्वच्छ शहर' का पुरस्कार मिला है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजेता नगरीय निकायों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इन शहरों में स्वच्छता के प्रति नागरिकों, स्थानीय निकायों और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ये पुरस्कार राज्य के अन्य शहरों को भी अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने भी आज पुरस्कृत नगरीय निकायों को बधाई दी और कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए केवल एक सम्मान ही नहीं, बल्कि स्वच्छता के प्रति निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। आने वाले समय में अन्य नगरीय निकायों को भी स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होंगे। शहरी सरकारों से लेकर राज्य और केंद्र की सरकार शहरों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने के लिए कई नवाचारों के साथ सतत काम कर रहे हैं।