
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / दो निगम एक तरफ भिलाई निगम और दूसरी तरफ दुर्ग निगम जो आजू बाजू है साथ ही दोनों ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल के गृह जिले में है किन्तु अगर विकास की बात करे तो दुर्ग निगम क्षेत्र में विकास के नाम पर सिर्फ वादों का पिटारा ही दीखता है वही भिलाई निगम क्षेत्र में लगातार कई ऐसे निर्माण हो रहे है जिससे शहर की खूबसूरती बढ़ने के साथ आम जन की सुविधाओ का भी इजाफा हो रहा है , खेल के मैदान , उद्यान , सड़के , रौशनी , शिक्षा के लिए कार्य , स्वास्थ्य के लिए कार्य लगातार ज़ारी है वही अगर दुर्ग निगम क्षेत्र की बात करे तो सिर्फ वादों का पिटारा ही मिल रहा है आम जनता को विकास की बात करे तो इंदिरा मार्केट शेड के अलावा ऐसा कोई वृहद् कार्य नहीं हो रहा है जिसे कहा जाये कि स्थानीय विधायक की कोशिशो का नतीजा है . सड़क चौडीकरण , ठगडा बाँध निर्माण ये दोनों कार्य काफी पहले के है इसमें निगम द्वारा जिस रफ़्तार से ठगडा बाँध सौन्दर्यीकरण का कार्य चल रहा है , इंदिरा मार्किट शेड निर्माण का कार्य चल रहा है लगता नहीं कि दीपावली के पूर्व दोनो कार्य समय पर हो पायेंगे . दुर्ग निगम के सबसे ज्यादा विवादित ईई मोहन पूरी गोस्वामी के अधिनस्त in कार्यो में हमेशा कोई ना कोई विवाद निर्मित होता ही रहता है .
वही अगर शहर में विधायक निधि से हुए कार्यो की बात करे तो शहर में १८-२० लाख से जेल चौक में लाइट बोर्ड , १८-२० लाख की लागत से दिशा सूचक बोर्ड ( वो भी मानको को डर किनार करते हुए ) , प्रतीक्षालयो की लम्बी लिस्ट जो साल भर बाद टूटने की कगार पर , वाई शेप ब्रिज में लाइटिंग जो हमेशा मेनटेन मांगती है आये दिन बंद रहती है ऐसे कई निर्माण है जो आम जनता से ज्यादा विधायक वोरा के प्रचार की सामग्री ज्यादा नजर आते है और इन कार्यो में अधिकतर कार्य की रूप रेखा निगम के ईई गोस्वामी द्वारा नॉन एसओआर मानक पर बनाया गया है जिसका अर्थ जितना मर्जी उतने की लागत को आधार बनाया गया .
वही अगर भिलाई निगम क्षेत्र की बात करे तो यहाँ कि स्थिति भिन्न है . भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवा रहे हैं। लोगों को जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ अब विधायक देवेंद्र यादव ने लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। भिलाईनगर क्षेत्र के सभी वार्डों में कैमरे लगाए जाएंगे। 40 लाख की लागत से कैमरे लगाया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव के निर्देश पर टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है।
भिलाईनगर विधान सभा क्षेत्र अब पूरी तरह से कैमरे से लैस होगा। सीसीटीवी कैमरी की 24 घंटे निगरानी रहेगी। क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने और आरोपी को पकडऩे में सीसीटीवी कैमरे काफी मददागर साबित होंगे। इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। 40 लाख का बजट शासन से पास कराया गया है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी कर ली गई है। जल्द ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। कैमरे लगने के अब सेक्टर एरिया में जो चोरी लूट जैसे अपराध हो रहे हैं। इस पर लगाम लगेगा। लोगों की सुरक्षा के लिहाल से विधायक ने यह पहल की है।
विधायक देवेंद्र यादव क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सजग है। उन्होंने इस लिए क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तैयार कराया था। ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा रहें। पुलिस विभाग की माने तो टाउनशिप के इलाके में कई लूट और चोरी की वारदातें होती रहती है। क्योंकि यहां की गलियां सूनसान होती है। आरोपी लूट व चोरी जैसे घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। इसलिए अब यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने से पुलिस को आरोपी को पकडऩे में आसानी होगी।
लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है। इसके लिए हमने प्रयास किया और सभी वार्डों में सीसीवीटी कैमरे लगाने का प्रस्ताव पास कर जल्द ही कैमरे लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग के साथ मिटिंग करके जरूरी स्थानों का चयन कर लिया गया है। जहां कैमरे लगाए जाएंगे। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.