
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
युवा और नए मतदाताओं का अभिनंदन, भविष्य की उम्मीदों का सम्मान
मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित
लोकतंत्र की ताकत है हर वोट, कलेक्टर ने साझा किया संदेश
मोहला/शौर्यपथ /राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईटीबीपी के कमांडेंट श्री विवेक पांडे और श्री मुकेश कुमार दशमाना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह व कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र के महत्व, निष्पक्ष और सक्रिय मतदान की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और उन्हें अपने मतदान अधिकार का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में भावी एवं नवीन मतदाताओं को बेच लगाकर कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी एल ओ को बेच लगाकर सम्मानित किया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। भारत की जनता अपना मताधिकार का प्रयोग कर सरकार का गठन करती है। लोकतंत्र की ताकत है हर वोट लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने नवीन एवं भावी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने जा रहे सभी नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र सिंह पाटले, जिला पंचायत सीईओ सुश्री भारती चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर पटेल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शुभांगी गुप्ता सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, भावी मतदाता उपस्थित थे।
सशक्त और मजबूत राष्ट्र निर्माण में मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण - कलेक्टर
मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी - पुलिस अधीक्षक
15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन
मुंगेली/शौर्यपथ /15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चंद्रकुमार अज़गल्ले, कलेक्टर श्री राहुल देव, और पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह में अतिथियों का स्वागत ‘‘भारत भावी मतदाता’’ बैज लगाकर किया गया। नए मतदाताओं को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और मतदान के महत्व पर चर्चा की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि मतदान राष्ट्रहित के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को अपने मतदान अधिकार का विवेकपूर्ण और निर्भीक होकर उपयोग करना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों के कठिन परिश्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अधिकारी दुर्गम इलाकों में पहुंचकर मतदान को सुनिश्चित करते हैं। यदि गलत प्रतिनिधि का चयन हुआ, तो 05 साल तक उसे बदलने का अवसर नहीं मिलता। उन्होंने मतदाताओं को इस बात को समझने की सलाह दी।
कलेक्टर ने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है, इसलिए सही प्रतिनिधि चुनने जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय से ऊपर उठकर मतदान करें। उन्होंने महिलाओं के मतदान अधिकारों की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि हमारे देश ने स्वतंत्रता के साथ ही महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिया। कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन के दौरान स्वीप अभियान की सफलता का उल्लेख किया और कहा कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है। इसके साथ ही उन्होंने त्रिस्तरीय एवं नगरीय निकाय निर्वाचन में नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का अपील किया।
पुलिस अधीक्षक ने मतदान को एक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों का उदाहरण देते हुए मतदान के प्रति जागरूकता पर जोर दिया और युवाओं को मतदान में सक्रिय भूमिका निभाने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को अपने प्रथम मतदान अनुभव को यादगार बनाने की बात कही गई। मतदान के महत्व को दर्शाती रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी। व्याख्याता आर.के. वैष्णव ने प्रेरणादायक गीत ‘‘नीले गगन के तले’’ प्रस्तुत किया।
07 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और 03 बीएलओ को किया गया सम्मानित
निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए 07 जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और 03 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. आई.पी. यादव, के. अहमद, जे.एस. ध्रुव, आर.के. सोनी, संजय सोनी, मोहन उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय और बीएलओ श्यामलता जनार्दन, श्वेता श्रीवास्तव व भुनेश्वरी वर्मा शामिल है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। समारोह में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
मतदाताओं को दिलाया गया शपथ
जिला स्तरीय मतदाता दिवस समारोह के दौरान उपस्थित मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाया गया।
रायपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से योग गुरु बाबा रामदेव ने आज मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजन उपस्थित थे।
निर्वाचन में महिला मतदाताओं की सहभागिता बढ़ना हम सबके लिए गर्व की बात: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले
निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
रायपुर/शौर्यपथ / लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं की होती है। मतदाताओं की निर्वाचन में जितनी अधिक संख्या में सहभागिता रहेगी उतना ही लोकतंत्र सशक्त होगा। मतदाता दिवस के आयोजन का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे देश के संविधान में निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक प्रावधान किए गए है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी और सशक्त निर्वाचन के लिए आज ही के दिन निर्वाचन आयोग की स्थापना की गई थी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां जितने बड़े स्तर पर चुनाव सम्पन्न होता है, उतना अन्य किसी देश में शायद ही होता होगा। उसके बावजूद एक नियत समय में जल्द चुनाव कार्य सम्पन्न होते हैं और चुनाव परिणाम भी आ जाते है। छत्तीसगढ़ में विभिन्न प्रकार की चुनौतियां होने के बावजूद जिस प्रकार चुनाव सफलतापूर्वक कराए जाते हैं, इसके लिए हमारा प्रशासनिक अमला बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता पंजीकरण मेन्यूअल होता था। अब यह काफी आसान हो गया है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के अंतर्गत नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि निर्वाचन के प्रति महिला मतदाताओं में जागरूकता बढ़ी है। पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जहां पहले महिलाओं की संख्या पुरुषों कि तुलना में कम थी, वहीं इस लोक सभा चुनाव में 1000 पुरुषों की तुलना में 1024 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हुए सफल निर्वाचन में फ्रंटलाइन वर्करों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ को देश मे बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवॉर्ड दिया गया है। इसमें हमारे प्रशासनिक अमले का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हम सभी के लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अध्यक्ष सुश्री रीता शांडिल्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान एक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य दोनों है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार देते हैं और विकास की दिशा को तय करते है। इसलिए सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए और देश के समग्र विकास में योगदान देना चाहिए। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक मतदाता का मत महत्वपूर्ण है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री पी एस ध्रुव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में नव मतदाताओं, सर्विस वोटरों और निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर ट्रेनर पुरस्कार हेतु श्री यू एस अग्रवाल, श्री प्रणव सिंह, पुलक भट्टाचार्य, श्री सुनील शर्मा, श्रीमती गीता दीवान, डॉ. के.आर.आर सिंह, श्री उज्ज्वल पोरवाल को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के लिए श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, श्री विनय अग्रवाल, श्री रूपेश कुमार वर्मा, श्रीमती शारदा अग्रवाल, श्री विनोद अगलावे, श्री असीम थवाईत को पुरस्कृत किया गया। लोकसभा निर्वाचन-2024 में उत्कृष्ट उप जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में पुरस्कृत अधिकारियों में रायपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर बंदे, सरगुजा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, सुकमा उप जिला निर्वाचन श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर शामिल है। उत्कृष्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पुरस्कार हेतु संभागवार दुर्ग संभाग जिला राजनांदगांव से श्रीमती इंदिरा नवनी सिंह, रायपुर संभाग के धमतरी जिले से डॉ. विभोर अग्रवाल, बस्तर संभाग से कोेण्डागांव जिले से श्री अंकित चौहान, सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले से श्रीमती ललिता भगत एवं बिलासपुर संभाग अंतर्गत बिलासपुर जिले से श्री बजरंग वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार उत्कृष्ट 5 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भी संभागवार सम्मानित किया गया ।मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उत्कृष्ट सम्पादन हेतु निर्वाचन पर्यवेक्षक , संभागवार 5 सहायक प्रोग्रामर, 5 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, 8 बूथ लेवल ऑफिसर को सम्मानित किया गया ।
राजनांदगांव/शौर्यपथ/ नगर पंचायत लालबहादुर नगर के भाजपा के वार्ड पार्षदों की सूची जारी
राजनांदगांव/शौर्यपथ/नगर पंचायत डोंगरगांव के भाजपा के वार्ड पार्षदों की सूची जारी
बालोद/शौर्यपथ /सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 21 जनवरी को थाना रनचिरई क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी जनक लाल साहू के पास से 58 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 23 जनवरी को थाना डौण्डीलोहारा के अंतर्गत आरोपी शुभम साहू के पास से कुल 6.48 लीटर देशी शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 गैरजमानतीय प्रकरण कायम कर आरोपी का जेल निरुद्ध किया गया है। इसी तरह 23 जनवरी को थाना बालोद अंतर्गत कुल 5.50 लीटर कच्चा महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत 01 लावारिस प्रकरण कायम किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 23 जनवरी 2025 तक 1260 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 697 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 796.80 लीटर अवैध शराब, 760 कि.ग्रा. लाहन एवं 02 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 03 लाख 92 हजार 152 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 74 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक श्री आशाराम शाक्य, आबकारी उपनिरीक्षक श्री अतुल देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री जागेश्वर सिंह दाऊ एवं आबकारी उपनिरीक्षक रोशन लाल बंजारे द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग जिला बालोद द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन एवं तस्करी के विरुध्द अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जगदलपुर/शौर्यपथ/ ৪0 बटालियन के•रि•पु• बल जगदलपुर, जिला बस्तर, छoग० से 20आदिवासी युवक-युवतियों को नेहरु युवा केन्द्र के सौजन्य से आयोजित 16वें आदिवासी युवा विनियम कार्यक्रम 2024-2025 में भाग लेने हेतु हैदराबाद के लिये प्रस्थान कराया गया । यह कार्यक्रम 24 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित किया जायेगा जिसमें देश भर के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों के युवक-युवतियां भाग लेगें। इस अवसर पर 80 बटालियन सी०आर०पी०एफ के जितेन्द्र कुमार, कमाण्डेंट, ने इन युवक - युवतियों से मुलाकात की और यात्रा के दौरान सतर्क रहने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने प्रेरणादायक बातें साझा करते हुए कहा, यह कार्यक्रम अपने जीवन में नए अवसरों का द्वार खोलेगा। आप यहां से जो अनुभव और ज्ञान प्राप्त करेंगे, उसे अपने समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान के रूप में साझा करेंगें। नेहरू युवाकेन्द्र के सौजन्य से आयोजित 16 वां आदिवासी युवा विनिमय कार्यक्रम आदिवासीयुवक- युवतियों को एक अनूठा मंच प्रदान करता है, जहां वे विभिन्न सांस्कृतिक,शैक्षिक और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपने कौशल का विकास करसकते है। इस पहल का उद्देश्य देशभर के आदिवासी समुदायों के बीच एकता,आपसी समझ और समावेशिता को बढ़ावा देना है। 80 बटा सी.आर. पी. एफ का यह प्रयास न केवल आदिवासी युवक-युवतियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में कदम है, बल्कि यह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक प्रेरणा है। इस अवसर पर सुबीर राय, द्वितीय कमान अधिकारी, पुरूषोत्तम कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ० उत्पल गागोई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मकसुद आलम,उप०कमा0, ओम कुमार गुप्ता, सहायक कमाण्डेंट, अधिनस्थ अधिकारी, जवानोंतथा श्रीमति अंजली देवी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा के्द्र जगदलपुर उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री जगदलपुर के लालबाग में गणतंत्र दिवस में करेंगे ध्वजारोहण
अंतिम रिहर्सल में मुख्य अतिथि बने अपर कलेक्टर सीपी बघेल
जगदलपुर/ शौर्यपथ/ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में ध्वजारोहण करेंगे। गणतंत्र दिवस की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका में अपर कलेक्टर सी पी बघेल रहे, उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर हरिस एस , पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा एवं जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने तैयारी के संबंध में कमीबेशी को समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस वर्ष परेड की कमान डीएसपी प्रवीण भारती कर रहे है।जो 15 टुकड़ी को कमांड करते हुए मार्चपास्ट करेंगे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया जाएगा और विभागों के शासकीय योजनाओं से सम्बंधित झाँकी का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ली गई शपथ
गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की मतदान करने की शपथ ली गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिस एस ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को मतदान कर लोकतंत्र के पर्व सहभागिता निभाने की शपथ दिलवाई ।
अपने जीवनकाल में ही परिजनों से कही थी बात, बच्चों के पढ़ाई के काम आएगा शरीर।
जगदलपुर/शौर्यपथ/ शहर के इंदिरा वार्ड में रहने वाले आयुवैदिक डॉक्टर ने अपने मरणोपरांत अपने परिवार से अपने शव को मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को डोनेट करने की बात कही गई थी, जिसके बाद छोटे भाई से लेकर बेटे व बेटी से अपने स्वेच्छा से शव को डोनेट करने की बात कही थी, जिसपर परिवार के लोगो ने उन्ही इस इच्छा को पूरी करने की बात भी कही थी, 8 वर्षो के बाद अचानक डॉक्टर के निधन से परिवार ने उनकी इच्छा के अनुसार शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को मेकाज को सौप दिया गया।
बताया जा रहा है कि इंदिरा वार्ड निवासी आयुर्वेदिक डॉक्टर चंद्रमोहन लाल गर्ग 72 वर्ष ने 10 जुलाई 2017 को अपने परिजनों से चर्चा के बाद शव मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों के पढ़ाई के काम आने की बात कहते हुए शव को सौपने की बात अपने छोटे भाई मिथिलेश से कही, इस बात को लेकर परिजनों से चर्चा के बाद परिजनों ने इसकी सहमति दी और परिजनों ने मेडिकल कॉलेज डिमरापाल आकर सहमति से मृत्युपरांत शरीर दान करने की पत्र को भर कर दे दिया, 72 वर्षीय डॉक्टर चंद्र मोहन लाल गर्ग की गुरुवार की दोपहर को निधन हो गया, जिसके बाद परिवार के लोगों ने मेकाज के आला अधिकारियों से चर्चा करने के बाद शुक्रवार को डॉक्टर के पार्थिव देह को मेकाज को सौपा गया, इस दौरान डीन डॉक्टर प्रदीप बेग, एचओडी डॉक्टर बिधिका नेल कुमार, अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू, सहायक प्राध्यापक हुसैन बाबू शेख, शिवांगी बाजपेई, डॉक्टर आदर्श पटेल के अलावा छात्र छात्राओं समेत परिवार के लोग मौजूद थे,
वर्ष का पहला डोनेट
वर्ष 2025 जनवरी में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के एनाटॉमी विभाग को आला अधिकारियों की मौजूदगी में इस वर्ष पहला पार्थिव शरीर मिला है, इससे पूर्व मेकाज में अभी 5 पार्थिव शरीर है, जहाँ लोगों ने अपने परिजनों के इच्छा को पूरा करते हुए शव को सौपा है,
शव डोनेट से पहले झलके परिजनों के आंसू
डॉक्टर के शव को जैसे ही मेकाज के एनाटॉमी विभाग को सौपा जा रहा था, परिजनों के आंसू झलक उठे, परिजन पार्थिव शरीर से लिपट लिपट कर रोने लगे, जहाँ परिजनों ने सांत्वना देते हुए शव मेकाज को सौपा गया।
दुर्ग/शौर्यपथ /भारत निर्वाचन आयोग तथा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार आज नगर निगम परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर निगम के अधिकारी/कर्मचारियो ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्रीय मतदाता दिवस' का शपथ लिया।
बता दे कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यालय जहां शनिवार अवकाश रहता है।आज कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन पर शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के अवसर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम 24 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे दुर्ग नगर निगम में कार्यालय अधीक्षक राज कमल बोकर ने अधिकारी और कर्मचारियो को शपथ दिलाई ।
हम,भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।इस अवसर पर प्रभारी कार्यपालन अधिकारी आरके जैन,गिरीश दीवान,वीपी मिश्रा,संजय ठाकुर,धर्मेंद्र मिश्रा,जितेंद्र समैया,शशि यादव,ईश्वर वर्मा,वंदना श्रीवास्तव,हेमलता वर्मा,साक्षी वर्मा,चित्रलेखा चन्द्राकर,ब्रांड एम्बेसडर विश्वनाथ पानीग्राही सहित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।
निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित
रायपुर /शौर्यपथ /राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में निर्वाचन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल को प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 में सर्वाधिक 81.66 प्रतिशत मतदान कराए जाने, दुर्ग कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को शहरी क्षेत्र होने के बावजूद विगत लोकसभा चुनाव की तुलना में वर्ष 2024 में लोकसभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में 2.48 प्रतिशत वृद्धि, दंतेवाड़ा कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी को धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होते हुए भी विगत लोकसभा निर्वाचन की तुलना में लोकसभा निर्वाचन 2024 में 10.39 प्रतिशत वृद्धि के लिए उत्कृष्ट जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में सम्मानित किया जाएगा। रायपुर कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह को लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य उत्कृष्ट तरीके से संपन्न कराने, राजनांदगांव जिले की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री सुरुचि सिंह को गुणवत्ता पूर्ण स्वीप गतिविधियां आयोजित करने और मुंगेली जिले के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडे को प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने संबंधी स्वीप गतिविधियों के लिए स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / संगठन स्तर पर देखा जाए तो दुर्ग कांग्रेस में संगठन नाम का शब्द सिर्फ कागजों पर ही सीमित है ना नियम ना तरीके से मीटिंग होने की चर्चा होती है ना ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस अपनी जानकारियां और अपने उपलब्धियां साजा कर पाती हैं आपसी मतभेदों का आलम यह है कि एक-एक प्रत्याशी को 4 से 5 जगह आवेदन देना पड़ रहा है सभी कांग्रेस की जीत से ज्यादा अपने-अपने सीट पर टिकट की मांग करते नजर आ रहे हैं ऐसे में संगठित भाजपा के साथ मुकाबला करने में दुर्ग कांग्रेस में कोई ऐसा नेता नहीं जो सभी को एक धागे में पिरो सके.
पूर्व विधायक अरुण वोरा में अब वह नेतृत्व क्षमता कहीं नजर नहीं आ रही जिसके दम पर दुर्ग कांग्रेस के सारे मोती रूपी कार्यकर्ता को एक धागे में पिरोया जा सके वही दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में निवासरत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री जिनका जनप्रतिनिधि और संगठन के कार्यों में लगभग पांच दशक से ज्यादा का लंबा अनुभव रहा ही के मैदान में उतरने से कांग्रेस कहीं ना कहीं मुकाबले में नजर आ सकती है .वर्तमान समय में जब नगर पालिक निगम और पंचायत के चुनाव एक साथ हो रहे हैं ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के साथ-साथ दुर्ग शहर में भी कांग्रेस की मजबूत उपस्थिति की बड़ी जिम्मेदारी अब जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ,पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे जैसे नेताओं के कंधे पर आ चुकी है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री जिले सहित प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए संगठन को फिर से मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं वही पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता रविन्द्र चौबे साजा बेमेतरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओ को सक्रीय कर रही .
वही दुर्ग शहर में नगर निगम चुनाव में अगर कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की पुत्रवधू सरिता साहू को संगठन प्रत्याशी घोषित करता है तो निश्चित ही नगर निगम चुनाव में भाजपा के साथ कांग्रेस का मुकाबला रोचक तो होगा ही और कड़े मुकाबले की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकेगा.
बता दे कि गत विधानसभा चुनाव में जिले में साहू समाज की संख्या बहुल होने के बाद भी एक भी विधानसभा सीट में प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ ऐसे में समाज की यह मनसा है कि साहू समाज के प्रत्याशी के साथ साहू समाज रहेगा हालांकि साहू समाज का झुकाव भाजपा के तरफ ज्यादा रहता है परंतु अगर दुर्ग नगर निगम से भारतीय जनता पार्टी साहू समाज से किसी को प्रत्याशी नहीं बनती तो और कांग्रेस संगठन दुर्ग से साहू समाज से सरिता साहू को प्रत्याशी घोषित करती है तो साहू समाज का झुकाव महापौर चुनाव में कांग्रेस की तरफ रहने की उम्मीद है वही चुनावी रणनीति बनाना और कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनावी मैदान में उतरने की कला पूर्व गृह मंत्री साहू में काफी ज्यादा है .50 साल के से भी अधिक के राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जरूर मिलेगा और कांग्रेस मुकाबले में भाजपा को टक्कर देने की स्थिति में आ जाएगी .
साल भर के कार्यकाल में जिस तरह से दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक गजेंद्र यादव की लोकप्रियता में काफी गिरावट आई है और नगर निगम के कार्यों में अपरोक्ष रूप से हस्तक्षेप के कई मामले सामने आने के बाद आम जनता एक नए राजनीतिक केंद्र की उम्मीद कर रही है ऐसे में देखना यह होगा कि जिस तरह से कांग्रेस संगठन ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अचानक प्रत्याशियों की अदला-बदली कर ताम्रध्वज साहू को दुर्ग ग्रामीण से चुनावी मैदान में उतारा उस ही स्थिति वर्तमान समय में बन जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी.
वर्तमान समय में दुर्ग महापौर प्रत्याशी के लिए दावेदारों के आवेदनों की संख्या भले ही दर्जन पहुंच गई हो परंतु प्रबल दावेदारों में सत्यवती वर्मा एवं प्रेमलता साहू के अलावा ऐसा कोई चेहरा नजर नहीं आ रहा है जो कांग्रेस की तरफ से दमदारी से भाजपा के प्रत्याशी के साथ चुनावी जंग में उतरे ऐसे में वरिष्ठ नेता तामेध्वाज साहू की पुत्रवधू श्रीमती सरिता साहू के चुनावी मैदान में उतरने से दुर्ग कांग्रेस की चुनावी स्थिति में तो बदलाव आएगा ही साथ ही संगठन जो बिखरा हुआ है निष्क्रिय है वह भी एक बार सक्रिय हो जाएगा.बता दे कि रिसाली निगम चुनाव के समय भी काफी चर्चा थी कि तात्कालिक गृह मंत्री tamrdhwaj साहू की पुत्रवधू चुनावी मैदान में उतरेंगी और महापौर से नवाजी जाएँगी किन्तु तब तात्कालिक गृह मंत्री ने किसी अन्य को मौका देकर कांग्रेस को मजबूत करने का सफल प्रयास किया किन्तु वर्तमान समय में दुर्ग कांग्रेस कार्यकर्ताओ को किसी ऐसे चेहरे की सख्त आवश्यकता है जो जंग में मजबूती से लडे .
आखिर कब तक कांग्रेस संगठन स्व. मोतीलाल बोरा के सम्मान में दुर्ग संगठन को हासिये पर रखेगा
दुर्ग कांग्रेस संगठन में वर्तमान समय में पूरे फैसला पूर्व विधायक वोरा लेते हैं परंतु कांग्रेस को संगठित करने में पूर्व विधायक अरुण वोरा लगातार असफल ही रहे हैं निष्क्रिय अध्यक्ष एवं सालों से जमे ब्लॉक अध्यक्षों के बदलाव की दिशा में भी पूर्व विधायक अरुण वोरा असफल साबित हुए युवा कांग्रेस मात्र लाभ का पद बना हुआ है .वहीं बंगले की राजनीति के चलते दुर्ग कांग्रेस बिखर सा गया ऐसे में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता अब नए राजनीतिक केंद्र की तलाश में नजर आ रहे हैं फैसला कांग्रेस संगठन का होगा कि वह दुर्ग कांग्रेस को उनके बदहाल स्थिति में छोड़ना है या फिर कड़े फैसले लेते हुए नए बदलाव की स्थिति में ?
दुर्ग। शौर्यपथ। महापौर का चुनाव इस बार प्रत्यक्ष प्रणाली से होने के कारण दावेदारों की संख्या काफी बढ़ चुकी है दुर्ग नगर निगम में पिछड़ा वर्ग महिला महापौर आरक्षित होने से और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के कारण भारतीय जनता पार्टी से महापौर प्रत्याशियों की एक लंबी फौज अपने-अपने स्तर पर दावेदारी प्रस्तुत कर रही है.
भारतीय जनता पार्टी में ऐसा माना जाता है कि जिसका नाम ज्यादा उछलता है उसकी टिकट कटनी तय है परंतु वही अगर सोशल मीडिया की माने तो दुर्ग से महापौर प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर भारती साहू के नाम पर मुहर लग रही है सोशल मीडिया में हर तरफ डॉक्टर भारती साहू महापौर की प्रबल दावेदार के रूप में नजर आ रही है दूसरी तरफ डॉक्टर भारती साहू के नाम सामने आने के बाद जब कई भाजपा नेताओं से चर्चा की तो ऐसे भाजपा नेताओं की संख्या बहुत ज्यादा है जो डॉक्टर भारती साहू को कभी भी पार्टी के कार्यक्रमों में ना देखे हैं ना उनकी कोई सक्रियता पार्टी मे नजर आई है वह भी आश्चर्यचकित है कि अचानक डॉक्टर भारती साहू सोशल मीडिया में कैसे प्रबल दावेदार के रूप में नजर आ रही है.
वही कई भाजपा नेता चटकारे लेते हुए कहते हैं कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का जमाना है जिस तरह से डॉक्टर भारती साहू का नाम सोशल मीडिया में उछल रहा है ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया वालों ने ही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है और उन्हीं का फैसला संगठन को मानना होगा अब देखना यह है कि सोशल मीडिया के सहारे प्रसिद्धि पाने की जो आया कवायद चल रही है वह क्या संगठन में अपना काम करेगी और भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर भारती साहू को दुर्ग नगर निगम से अधिकृत प्रत्याशी घोषित करती है या फिर सोशल मीडिया में ही यह खबर चलती रहेगी?